दोस्तों नौकरी पाने के तरीके तेजी से बदल रहे हैं पहले जहां एयरपोर्ट की नौकरी का मतलब एयरपोर्ट पर जाकर काम करना होता था अब वहीं कई एयरपोर्ट और एविएशन कंपनियां वर्क फ्रॉम होम जॉब्स भी दे रही हैं।
अगर आप घर बैठे नौकरी करना चाहते हो और एविएशन सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हो तो यह आपके लिए बहुत अच्छा चांस हो सकता है।
भारत में कई एयरपोर्ट से रिलेटेड कंपनियां जैसे एयरलाइन सर्विस, कस्टमर सपोर्ट, टिकट बुकिंग और डेटा मैनेजमेंट से रिलेटेड काम अब ऑनलाइन भी करवाने लगी हैं
और खास बात यह है कि इन नौकरियों के लिए कई बार 10वीं, 12वीं पास और फ्रेशर्स भी अप्लाई कर सकते हैं।
इस पोस्ट में हम आपको एयरपोर्ट वर्क फ्रॉम होम जॉब्स के बारे में पूरी डिटेल्स देंगे जैसे कि
• कौन-कौन से पद होते हैं।
• क्या योग्यता होनी चाहिए।
• सैलरी कितनी मिलती है।
• फॉर्म अप्लाई कैसे करें।
एयरपोर्ट वर्क फ्रॉम होम जॉब्स क्या होती हैं?
एयरपोर्ट वर्क फ्रॉम होम जॉब्स का मतलब है कि एयरपोर्ट या एविएशन सेक्टर से रिलेटेड कंपनियां कुछ काम कर्मचारियों से घर बैठे ऑनलाइन करवाती हैं।
इन कामों में खास तौर पर शामिल होते हैं:
• डेटा एंट्री
• ईमेल सपोर्ट
• कस्टमर सपोर्ट
• टिकट बुकिंग हेल्प
• सोशल मीडिया सपोर्ट
• ऑनलाइन ट्रैवल असिस्टेंस
इन सभी कामों को इंटरनेट और कंप्यूटर के जरिए से घर से ही किया जा सकता है।
एयरपोर्ट वर्क फ्रॉम होम जॉब के लिए कुछ पद?
एयरपोर्ट से जुड़े वर्क फ्रॉम होम जॉब्स पदों में कई तरह के जॉब प्रोफाइल होते हैं जो नीचे कुछ पद दिए गए हैं।
1. एयरपोर्ट कस्टमर सपोर्ट एग्जिक्यूटिव
इस पद पर काम करने वाले कर्मचारियों का काम यात्रियों की मदद करना होता है। जैसे कि
• फ्लाइट टाइम की जानकारी देना
• टिकट से रिलेटेड समस्या का हल करना
• ऑनलाइन चैट सपोर्ट देना
यह जॉब घर बैठे कंप्यूटर या लैपटॉप से किया जा सकता है।
2. ऑनलाइन टिकट बुकिंग एग्जिक्यूटिव
इस पद में आपको यात्रियों की फ्लाइट टिकट बुकिंग में मदद करनी होती है।
• टिकट बुकिंग
• टिकट कैंसिलेशन
• रिफंड प्रोसेस
यह काम पूरी तरह ऑनलाइन होता है।
3. डेटा एंट्री ऑपरेटर
एयरपोर्ट और एयरलाइन कंपनियों में रोजाना हजारों डेटा एंट्री का काम होता है जैसे:
• फ्लाइट डिटेल अपडेट करना
• पैसेंजर डेटा एंट्री
• रिपोर्ट तैयार करना
यह जॉब भी वर्क फ्रॉम होम के रूप में मिल सकती है।
4. ईमेल सपोर्ट एग्जिक्यूटिव
इस पद पर कर्मचारियों को यात्रियों के ईमेल का जवाब देना होता है जैसे:
• फ्लाइट से रिलेटेड जानकारी देना
• शिकायतों का हल करना
• टिकट अपडेट भेजना
5. ट्रैवल असिस्टेंस एग्जिक्यूटिव
यह जॉब ट्रैवल एजेंसियों और एयरलाइन कंपनियों में होती है।
• ट्रैवल गाइडेंस देना
• फ्लाइट ऑप्शन बताना
• ऑनलाइन बुकिंग में मदद करना
एयरपोर्ट वर्क फ्रॉम होम जॉब के लिए योग्यता?
इन नौकरियों के लिए ज्यादा बड़ी डिग्री की जरूरत नहीं होती है इसमें खास तौर पर ये जरूरी योग्यता हो:
• 10वीं या 12वीं पास
• बेसिक कंप्यूटर ज्ञान
• इंटरनेट का इस्तेमाल करना आना चाहिए
• हिंदी और इंग्लिश की बेसिक जानकारी होनी चाहिए
• कम्युनिकेशन स्किल अच्छी होनी चाहिए
अगर आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री है तो आपको और अच्छे पद मिल सकते हैं।
जरूरी स्किल्स?
वर्क फ्रॉम होम एयरपोर्ट जॉब के लिए कुछ स्किल्स होना जरूरी है जैसे कि:
• बेसिक कंप्यूटर स्किल्स
• टाइपिंग स्पीड
• कम्युनिकेशन स्किल
• कस्टमर हैंडलिंग
• ईमेल राइटिंग स्किल
एयरपोर्ट वर्क फ्रॉम होम जॉब की सैलरी?
इन नौकरियों में सैलरी कंपनी और पद के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।
| पद | सैलरी ( प्रति महीना ) |
|---|---|
| डेटा एंट्री ऑपरेटर | ₹18,000 – ₹25,000 |
| कस्टमर सपोर्ट एग्जिक्यूटिव | ₹20,000 – ₹35,000 |
| टिकट बुकिंग एग्जिक्यूटिव | ₹25,000 – ₹40,000 |
| ईमेल सपोर्ट एग्जिक्यूटिव | ₹18,000 – ₹30,000 |
| ट्रैवल असिस्टेंस एग्जिक्यूटिव | ₹25,000 – ₹45,000 |
